HomeLucknowपुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध काल सेंटर का किया...

पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध काल सेंटर का किया पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध काल सेंटर का किया पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु डीके ठाकुर पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुश्री अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस उपायुक्त मध्य, लखनऊ, राघवेन्द्र मिश्र, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण एवं पवन गौतम,

सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में थाना कृष्णानगर व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम के द्वारा कीर्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली के पास से कुल 09 नफर अभियुक्तगण देवेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह निवासी 802 पुलमिरिया गार्डन स्टेट सेक्टर ओनी फ्रोन्ट-3 थाना सूरज पुर जनपद गौतमबुद्ध नगर मूल पता-मुलमन थाना बरनावा जनपद मेरठ, मोहित कुमार पुत्र प्याम करन सिंह निवासी 1025 रानी कालोनी थाना आलूनगर जनपद फतेहपुर, रजनीश शुक्ला पुत्र राम लखन शुक्ला निवासी 303/डफोडिल हाइट फन्डेक्स इन्क्लेव साहवेरी थाना बिजनपद गौतमबुद्ध नगर मूल पता ग्राम दयाल पुर थाना रानी गंज जनपद प्रताप, राहित कुमार सिंह पुत्र रात्र कुमार सिंह निवासी 23 अपर ग्राउन्ड फ्लोर राजापुरी गली न0 36 थाना जिला उत्तमनगर दिल्ली मूल पता ग्राम चापाखण थाना खैरा जिला जमुई (बिहार), गणेश पुत्र सपन ग्राम नाला गोला मालदा (बंगाल) हा.मु. 100 गली नं. 03 निठारी सेक्टर 03 थाना सेक्टर बीस जनपद गौतमबुद्धनगर, सुनील सैनी पुत्र कृश्ण दत्त सैनी निवासी मान) 41-4राम नगर निवर रेलवे स्टेशन माता मंदिर थाना रामनगर जिला करनाल (हरियाणा), स्वदेश पाल सिंह पुत्र देशपाल सिंह निवासी 122 एलआईजी आवास विकास कालोनी थाना आनूनगर जनपद फतेहपुर, आनन्द कुमार मिश्रा पुत्र वेद प्रकाष मिश्रा निवसी फ्लैट नं0 245 अक्षर धाम अपार्टमेण्ट पाकेट-3 सेक्टर 19 द्वारिका थाना सेक्टर 20 जिला द्वारिका जनक पुरी नई दिल्ली मूल पता ग्राम जाजूपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़, सोभित कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. राजेन्द्र पाण्डेय निवासी फ्लैट नं0 245 पाकेट 3 अक्षरधाम अपार्टमेण्ट सेक्टर 19 द्वारिका 110075 पाना सेक्टर 19 जिला द्वारिका साउथ वेस्ट जनकपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद चार पहिया वाहन व धोखाधड़ी के 26 लाख रुपये 97 अदद मोबाइल फोन, 08 कम्प्यूटर, 05 अदद लैपटाप, 03 अदद प्रिंटर चेकबुक, मोहर, आधारकार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद कर आम जनता के व्यक्तियों से बीमा में लुभावने बोनस का लालच देकर बीमा कराने के नाम पर छलपूर्वक धोखाधड़ी से पैसे लेने वाले अवैध काल सेंटर का पर्दाफाश कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के फस्वरूप थाना कृष्णानगर लखनऊ पर पंजीकृत मु.अ.सं. 172-2022 धारा 406, 409, 420, 506, 120 बी भादवि का सफल अनावरण हुआ गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read