HomeJaunpurपिता की पुण्यतिथि पर पराशर परिवार ने किया स्टेशनरी वितरण

पिता की पुण्यतिथि पर पराशर परिवार ने किया स्टेशनरी वितरण

पिता की पुण्यतिथि पर पराशर परिवार ने किया स्टेशनरी वितरण

मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति को सेवा करनी चाहिये: प्रधानाध्यापक
तेजस टूडे ब्यूरो
जितन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर पर शशि कुमार जी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र नवनीत पराशर ने प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर के 181 बच्चों व आंगनवाड़ी के 50 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, कलर पेंसिल, टॉफी वगैरह वितरित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका संगीता सिंह ने स्वागत गीत और बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर राजेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने ने कहा कि इस पुनीत कार्य से बच्चे और ईश्वर दोनों खुश होते है।
मुख्य अतिथि श्याम लल्लन सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापक के अच्छे कार्य से बहुत प्रेरित होता हूं। बच्चों को स्टेशनरी बाटने में खुशी मिलती है। नवनीत पराशर ने कहा कि बच्चों को स्टेशनरी बांटने से मुझे खुशी मिलती है। ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि हमारे प्राथमिक के बच्चों को कॉवेंट जैसी सुविधा देकर पुण्य का कार्य किया जा रहा है। अंत में प्रधानाध्यापक मुहम्मद इमरान ने समस्त अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। साथ ही कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को सेवा करनी चाहिए। सेवा से उत्तम मनुष्य जीवन में और कोई कार्य नहीं होता। सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। सेवा से ना बड़ा कोई धर्म होता है। ना कोई पूजा होती है।
इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार, संकुल शिक्षक राजेश सिंह, पराशर परिवार के सभी सम्मानित सदस्य, विद्यालय के समस्त स्टॉफ सतीश कुमार, मुन्नी देवी, संजू पाल, सत्येन्द्र कुमार, संगीता सिंह, सुनीता देवी, शशिकला सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी रुद्रसेन सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read