Homeबिहारपारस सिंह निर्विरोध चुने गए मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पारस सिंह निर्विरोध चुने गए मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पारस सिंह निर्विरोध चुने गए मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुनील कुमार
नवादा, बिहार। साहित्यिक और समाजिक संस्था ‘मगही मगध नागरिक संघ’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी का चुनाव आर्यन गेस्ट हाउस में चुनाव अधिकारी सतेन्द्र सिंह और राजेश शर्मा के देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से पारस कुमार सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए फिर से चुन लिया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आप लोगों ने मुझ पर जो जिम्मेदारी फिर से सौपे हैं, उसे मैं पूरा करने का कोशिश करुंगा और सभी कार्यकारिणी सदस्यों को साथ लेकर संघ के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाऊंगा।

अपनी मातृभाषा मगही, मातृभूमि मगध के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पारस कु. सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, उदय शर्मा महासचिव, सत्यनारायण शर्मा, राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष, विजय सिंह कोषाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह, विजय चन्द्र सिंह उप सचिव, रामोतार राम, वीरेन्द्र शर्मा संगठन सचिव, रविशंकर सिंह, साकेत शर्मा प्रचार सचिव जबकि उपदेष्टा मंडली में प्रसादी राम, केदारनाथ सिंह, सतेन्द्र सिंह, अर्जुन वर्मा, राजेश शर्मा, चमारी शर्मा आदी को रखा गया है। उपस्थित सैंकड़ों सदस्यों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा 6 नवम्बर को होने वाले राष्ट्रीय मगही सम्मेलन को हम सबको मिलकर ऐतिहासिक बनाना है।

देश भर के मगही सहित्यकार, कलाकार, कवि और कई मंत्रियों- सासदों का आगमन होने जा रहा है। साथ ही साथ मगही नाटक “बापू के आत्मा” का मंचन और मगही भाषा में विशेष योगदान के लिए चयनित 10 सहित्यकार, कलाकार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जयेगा। देश भर के मगही भाषियों का समागम शरद सदन हॉल, हावड़ा मैदान (पं बंगाल) में होने जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read