सोनहन से अपहृत बालक गोवा में बरामद
जीपी सोनी
कैमूर, बिहार। सोमवार को एसपी राकेश कुमार ने सोनहन से अपहृत किए गए एक बालक की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 13 अक्टूबर को सोनहन थाना अन्तर्गत ग्राम पईया के जयप्रकाश सिंह पिता ज्वाला प्रसाद सिंह द्वारा सोनहन थाना को एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनके पुत्र शुभम कुमार उम्र करीब 15 वर्ष अपने घर से घरेलू सामान खरीदने हेतु 10 अक्टूबर को कुदरा गया था,जो वापस लौटकर घर नहीं आया।
इस संबंध में अपहृत के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर सोनहन थाना कांड संख्या-671/22, 13/10/22 अंकित कर पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान की जा रही थी कि इसी क्रम में 13 अक्टुबर की रात्रि करीब 08:30 बजे अपहृत शुभम कुमार के पिता जयप्रकाश सिंह के मोबाइल पर लगातार एक संदिग्ध मोबाईल नम्बर से फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की जाने लगी जिसकी सूचना अपहृत के पिता जयप्रकाश सिंह द्वारा पुलिस को दी गयी। अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहृत के पिता से लगातार फिरौती के मॉग करने पर कांड की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी राकेश कुमार द्वारा भभुआ डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस गठित विशेष टीम में थानाध्यक्ष सोनहन एवं प्रभारी डीआईयू भभुआ को सम्मिलित किया गया।
गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर त्वरित कार्रवाई करते हुये कांड में अपहृत शुभम कुमार को गोवा प्रदेश स्थित पोन्डा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ता अक्षय सिंह पिता बृजबिहारी सिंह, शिबु कुमार सिंह, पिता मनोज कुमार सिंह दोनों ग्राम गौरी, थाना करहगर, जिला रोहतास को फिरौती मांगने में उपयोग किया गया मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई/तकनीकी अनुसंधान करते हुये कांड का सफल उद्भेदन किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में अक्षय सिंह, पिता बृजबिहारी सिंह एवं शिबु कुमार सिंह, पिता मनोज कुमार सिंह दोनों ग्राम गौरी, थाना करहगर, जिला रोहतास के बताये जाते हैं, अभियुक्तों के पास से तिन मोबाईल जब्त किया गया है एवं शुभम कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












