पंचकोशी यात्रा से शिव की भक्ति मिलती है: आचार्य व्रजेन्द्र व्यास

पंचकोशी यात्रा से शिव की भक्ति मिलती है: आचार्य व्रजेन्द्र व्यास

पंचकोशी तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा रामेश्वर

यात्रा में पूर्व काशी नरेश महाराज की पुत्रियां भी शामिल रहीं

जितेन्द्र सिंह चौधरी
रामेश्वर, वाराणसी। काशी के पंचकोशी मार्ग पर श्री दातार पंचकोशी यात्री सैकड़ों की संख्या में गुरुवार को तीसरे पड़ाव रामेश्वर तीर्थ धाम पहुंचे जहां मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी ने यात्रियों का पूजन कराया। भक्तों ने देवालयों में पूजन दर्शन कर मत्था टेका। दोपहर विश्राम के पश्चात शाम कथा में विश्वनाथ नारायण पालन्दे जी के सान्निध्य में आचार्य व्रजेन्द्र व्यास महाराज ने काशी महात्म्य की कथा सुनाते हुए कहा कि पंचक्रोशी तीर्थ यात्रा से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट के साथ शरीर शुद्ध व सबल बनता है व शिवत्व की प्राप्ति होती है।पंचकोशी तीर्थ पड़ाव रामेश्वर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भक्त हनुमान सहित अन्य देवशक्तियों के महात्म्य का वर्णन किया। इस अवसर पर काशी नरेश परिवार से राजकुमारी हरि प्रिया, कृष्ण प्रिया ने काशी महात्म्य की कथा का सैकड़ों भक्तों संग श्रवण किया।
यात्रा में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नेपाल, बिहार, उ0प्र0 सहित काशी के भक्त शामिल रहे। पंचकोशी यात्रा के मंडल अध्यक्ष रामशरण सेठ, देवकी कपूर, राजू शर्मा, अज्जू यादव, शिवाजी राव गणोरकर, रवि शरण सेठ, राजकुमार शर्मा, मनोज कृष्ण ओझा सहित सहयोगी द्वारा यात्रा सम्पादित हो रही है। क्षेत्रीय भक्त डॉ0 आरके सिंह, के0एल0 पथिक, पुजारी आचार्य अन्नू तिवारी, राम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश नारायण ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था प्रदान कर कथा स्थल पर सहयोग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent