रायबरेली से हमारा रिश्ता सौ साल से ज्यादा पुराना है: राहुल

रायबरेली से हमारा रिश्ता सौ साल से ज्यादा पुराना है: राहुल

गांधी ने भाजपा एवं मोदी पर जमकर साधा निशाना
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के महराजगंज पहुंचे इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, केसी वेणु गोपाल सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली के साथ हमारा रिश्ता 100 साल से ज्यादा पुराना है। मेरे नाना जवाहर लाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रायबरेली से की थी। खेतों में किसानों व मजदूरों के साथ उन्होंने शुरुआत की। साथ ही कहा कि रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं। अजीब सा चुनाव है क्योंकि पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में बीजेपी के लोग आरएसएस के लोग हमारे संविधान को खत्म करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके नेताओं ने साफ कहा है कि हम अगर चुनाव जीतेंगे तो कॉन्स्टिट्यूशन को बदल देंगे। फाड़कर फेंक देंगे। अब भाईयों और बहनों आपको मालूम है कि जो भी आपको आज तक मिला है, किसानों, गरीबों, दलितों को आदिवासियों को वह इस किताब ने आपको दिया है। दो-तीन लोग ही सरकार पूरी तरीके से चलाएं जो आपको पब्लिक सेक्टर में रोजगार मिलता है। सरकारी ऑफिस में रोजगार मिलता है, वह खत्म हो जाएगा। रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा और गरीबों के सारे के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा यह लड़ाई संविधान को बचाने की है। लड़ाई किसानों को अधिकार दिलवाने की है। गरीबों की रक्षा करने की है। भाई और बहनों नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रूपया अरबपतियों का कर्ज माफ किया। 24 साल का मनरेगा का पैसा नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को दिया है। जब 22 अरबपति बन सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी करोड़ लखपति बना सकती है। हिंदुस्तान में सारे के सारे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। उसमें उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग होंगे। हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे महिला के बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये एक साल का अंदर जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent