शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कुल 54 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 1 का मौके पर ही निस्तारण करते हुये शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इसका विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने भूमि व राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए कहा तथा इसकी फोटोग्राफी भी कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों को जानने व उनके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, विद्युत मीटर की जांच करवाने सहित राजस्व विभाग की 33, पुलिस विभाग 5, विकास विभाग 6, विद्युत विभाग 8 व नगर पालिका परिषद की 2 सहित कुल 54 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 1 का मौके पर ही निस्तारण करते हुये शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम प्रेमपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA