HomeSultanpurन्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय करौते में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि लाल बिहारी पाण्डेय जिला समरसता प्रमुख विहिप जनपद सुल्तानपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। न्याय पंचायत अरवल कीरी करवत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने खेल प्रभारियों संग प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय भीख पाण्डेय का पुरवा बालकों का प्रदर्शन प्राथमिक वर्ग में अव्वल रहा। जूनियर बालक और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दमोदरा एवं कम्पोजिट विद्यालय जाफर पुर संयुक्त रूप से विजयी रहे। इस अवसर पर अमरजीत पाण्डेय प्रभारी प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर, लल्लन उपाध्याय कोडरी, कृष्ण कुमार तिवारी जूनियर हाईस्कूल कीरी अन्नपूर्णा शुक्ला एवं गिरजेश सिंह दामोदरा, श्री प्रकाश यादव, संदीप सिंह, रविशंकर मिश्रा, रामधन यादव जाफरपुर, न्योरी मनोरथपुर सहायक अध्यापक, श्रीराम किठावां, कृष्ण कुमार, भीम जी टड़वा, बीआरसी से ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय कुमार उपस्थित रहे। विपिन कुमार तिवारी, रमेश कुमार मिश्र एवं विद्यालय के सहयोगियों संग आये हुए शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबेदार यादव ग्राम प्रधान कोडरी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read