हर घर तिरंगा अभियान के लिये एनएसएस यूनिट ने छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित
हर घर तिरंगा अभियान के लिये एनएसएस यूनिट ने छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के वाणिज्य संकाय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संकाय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर शुक्ल के संयोजन में एनएसएस, वाणिज्य संकाय के कार्यक्रमाधिकारी डा. रवि प्रकाश मिश्र नें लगभग 250 उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। डा. मिश्रा नें बताया कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन बान शान तथा साहस, शान्ति, विकास व सदैव प्रगतिशीलता का प्रतीक है।
इसके मूल स्वरूप, गरिमा व राष्ट्रीय महत्ता को वास्तविक स्वरूप देने व जन-जन तक संचारित करने में हमारे देश के प्रत्येक राष्ट्रभक्तों का अप्रतिम योगदान रहा है। इसी तिरंगा की शान व राष्ट्रीय भावना को पूर्ण उल्लास के साथ आत्मसात् करने हेतु इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान सम्पूर्ण देश की मुहिम बन चुका है। इस कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक छात्र-छात्राओं को इस वर्ष के स्वतंत्रता उत्सव को स्वतंत्रता सप्ताह के तौर पर मनाते हुए हर घर में तिरंगा फहराने हेतु जागरूक किया। संचालित कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय इकाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/सेवकों ने हर घर तिरंगा अभियान का बैनर व राष्ट्रीय ध्वज, हाथों में लेकर सभी छात्र/छात्राओं से स्वतंत्रता उत्सव के मौके पर अपने घर पूर्ण राष्ट्रीय निष्ठा के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। इस अभियान में वाणिज्य संकाय के प्रो. वीरेन्द्र सिंह, प्रो. जगराम, असिस्टेंट प्रोफेसर गोमती प्रसाद राम, ऋषिकेश पाण्डेय, दृष्टि जायसवाल, अंशिका चौहान, अनन्त रत्न सिंह आदि प्राध्यापक, कार्यालय सहयोगी तिलकराज उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।