अब 4 लोग टोपी पहनकर जमीन पर कब्जा नहीं कर पाते…

अब 4 लोग टोपी पहनकर जमीन पर कब्जा नहीं कर पाते…

अजय कुमार, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की महराजगंज लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशियों के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराजगंज आगमन हुआ। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला करते हुये कहा कि अब आपका रुपया कब्रिस्तान में नहीं देश के विकास में खर्च हो रहा है। पहले की सरकारों में 4 लोग टोपी पहन कर गरीबों की भूमि कब्जा कर लेते थे। अब ऐसा संभव नहीं है। देश के अंदर मुसलमान धर्म के आधार पर आरक्षण पाने का हकदार नहीं हो सकता है। बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन जैसा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ेंगे तो इसमें साजिश की गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भगवान राम का मंदिर व काशी विश्वनाथ सज गया है। मथुरा की तरफ हम लोग बढ़ गए हैं। यह सिर्फ आप के वोट के कारण संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को महराजगंज के फरेंदा कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 चरणों के चुनाव के बाद यह साफ हो चुका है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। 400 पार के नारे से इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है। जनता स्पष्ट रूप से कह रही है कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे। एक तरफ प्रभु राम के प्रेमी हैं तो दूसरी तरफ राम द्रोही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए देश की बहुत क्षति की है। पहले इन्होंने देश का विभाजन किया जिसके बाद जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में जो गठबंधन बना है, वह बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का विरोधी रहा है। अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की फितरत कांग्रेस की रही है। इमरजेंसी इन्हीं की देन है।
योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरा आरक्षण मुलसमानों को दे दिया था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राम के युग की अयोध्या बन गई है। यह काम कांग्रेस और सपा के लोग नहीं कर पाते। आनंदनगर से लेकर घुघली तक रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 2017 से पहले सड़कें बेकार थीं। आज बेहतर सड़कों पर आप चल रहे हैं। विकास के साथ देश का सम्मान भी बढ़ा है। कांग्रेस सरकार में आतंकी घटनाएं होती थीं तो वह कहते थे कि आतंकी सीमा पार के हैं। आज अगर पटाखा भी तेज आवाज में फटता है तो पाकिस्तान पहले ही जवाब दे देता है कि साहेब, इसमें मेरा हाथ नहीं है। यह लोग तो आज भी पाकिस्तान की दुहाई दे कहते हैं कि पाकिस्तान को कुछ मत बोलो, उसके पास एटम बम है। क्या हमने उसे फ्रीज में रखने के लिए बनाया है? नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है और जो छेड़ता है, उसे छोड़ता भी नहीं है। कांग्रेस कहती है कि हम आएंगे तो एससी एवं ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को बांटेंगे। यह कहते हैं कि पर्सनल ला लाएंगे। इसका मतलब होता है कि देश में तालिबानी शासन लागू करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent