इकाई में पहुंचा रात का तापमान, बढ़ी ऊनी वस्त्रों की बिक्री

इकाई में पहुंचा रात का तापमान, बढ़ी ऊनी वस्त्रों की बिक्री

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। तापमान में अब तेजी से कमी आने लगी है। रात का तापमान अब इकाई में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में ठंड में तेजी से बढ़ोतरी होगी। रात के साथ ही दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रह रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्दी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता भी लगने लगा है। लोग ऊनी मोजे, स्वेटर, इनर आदि की खरीदारी करते देखे जा सकते हैं।

मार्गों के किनारे जैकेट आदि की बिक्री करते पटरी दुकानदार भी दिखे। सिविल लाइन, चौक, नियावां आदि स्थानों पर सड़क के किनारे गर्म कपडों की दुकानें सज गयी हैं। गुलाबबाड़ी में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में भी ऊनी वस्त्रों का बोलबाला रहा। नगर निगम के सामने पार्क में प्रतिवर्ष लगने वाली तिब्बती बाजार में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं आगामी दिनों में ठंड में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तरी पश्चिमी दिशा से हवा चल रही है। इसकी गति बढ़ने पर तापमान तेजी से कम होगा। विभागाध्यक्ष डा. सीताराम मिश्र ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent