HomeJaunpurनाबालिग से जन्मे नवजात के मामले में आया नया मोड़

नाबालिग से जन्मे नवजात के मामले में आया नया मोड़

नाबालिग से जन्मे नवजात के मामले में आया नया मोड़

डिलवरी के बहाने दिल्ली लेकर जाकर किया गया रेप
कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
सिद्दीकपुर, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में एक नाबालिग को नवजात बच्ची का जन्म हुआ। जन्म होते हुये नाबालिग ने उसका सौदा कर दिया लेकिन उसे मामले पर नया मोड़ आ गया है। गरीबी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने पत्नी के डिलीवरी के नाम पर नाबालिग को एक साल पूर्व दिल्ली ले जाकर किया था रेप जिस पर किशोरी ने सरायख्वाजा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला मे अविवाहित नाबालिग ने नवजात बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद नाबालिक किशोरी ने किसी के स्टाफ नर्स के माध्यम से उसे बच्ची का सौदा करते हुए उसे बेच दिया। बाद में कई लोग उसके खरीदार सामने आ गये जिस पर हंगामा हो गया। अधिकारियों के संज्ञान में आते ही आते हुये दुधौरा गांव में बेची नवजात को फिर वापस मनाया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. आनन्द प्रकाश ने इस मामले की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। उधर सीएमओ ने दो टीमों का गठन कर दिया। पीड़िता ने कई अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताते हुये वीडियो पर बयान दिया। पीड़िता के बयान पर इस घटना के मामले पर नया मोड़ आ गया। एक वर्ष पूर्व 3 लोग पत्नी की डिलवरी के बहाने व नौकरी के नाम पर दिल्ली लेकर गये थे। 9 महीना पहले और जहां उसके साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर उसके साथ रेप किया जिसके बाद होश आने पर वह समझ नहीं पायी, उसके साथ क्या हुआ है। 4 महीने बाद पता चला कि वह गर्भवती हो गयी है। दिल्ली ले जाने वालों ने कुछ पैसे देकर उसे चुप कर दिया। उसके बाद वह गरीबी के चलते अपने गर्भ का सौदा की है और रविवार को इस हालत में पहुंच गयी। पीड़िता का कहना है कि नौकरी व पैसे की लालच में दिल्ली गयी थी। वहीं मेरे साथ दुराचार किया गया, उसमें महिला समेत 3 लोग शामिल थे जिस पर लिखित हमने पुलिस को तहरीर दे दिया है। कार्यवाही की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read