डीपीएस मारूति कुंज के कैरियर फेस्टिवल में एनसीआर व अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों ने किया प्रतिभाग

डीपीएस मारूति कुंज के कैरियर फेस्टिवल में एनसीआर व अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों ने किया प्रतिभाग

तेजस टूडे ब्यूरो
इं. आरके जायसवाल
ग्रुरूग्राम। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल मारूति कुंज ने करियर फेस्ट का आयोजन हुआ जहां कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत और विदेश की 42 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज और संस्थानों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी व अध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से बताया कि फेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस आयोजन में कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया जिनमें भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ के प्लक्षा यूनिवर्सिटी, अशोका यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, शिव नादर यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्राओं ने भाग लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साउथ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी, चार्ल्स यूनिवर्सिटी, ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, ब्रुनेल यूनिवर्सिटी, और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी व सिडनी के छात्रों ने हिस्सा लिया।
साथ ही विशिष्ट क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के अकादमी ऑफ पेस्ट्री एंड क्यूलीनरी आर्ट्स, एंग्लो ईस्टर्न मैरीटाइम एकेडमी और सीमेडू ने छात्रों को विशिष्ट करियर विकल्पों से अवगत कराया। इस कैरियर उत्सव में कई सेमिनार और कार्यशालाओं का भी आयोजन हुआ जहां छात्रों को उभरते करियर ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को न केवल डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कला, हॉस्पिटैलिटी, टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में उच्च शिक्षा के विकल्पों को समझने का अवसर मिला, बल्कि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियों और वैश्विक करियर संभावनाओं पर मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि “यह करियर फेस्टिवल छात्रों के भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन उन्हें अपने कैरियर को लेकर सही दिशा में सोचने और निर्णय लेने में सहायता करते हैं। भविष्य में हम इस तरह के आयोजनों को और भी बड़े स्तर पर आयोजित करेंगे।” उन्होंने बताया कि इस कैरियर उत्सव ने न केवल छात्रों को उनके कैरियर विकल्पों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें वैश्विक शिक्षा और संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी। यह आयोजन छात्रों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का एक उत्कृष्ट मंच के तौर पर सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA