‘दीप्तिमान सितारे’ समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

‘दीप्तिमान सितारे’ समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
इं. आरके जायसवाल
गुरुग्राम। दिल्ली पब्लिक स्कूल मारुति कुंज में वार्षिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह ‘दीप्तिमान सितारे’ का आयोजन हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों की विद्वत्ता, संकल्प और सफलता को समर्पित के मद्देनजर आयोजित था। समारोह के मुख्य अतिथि सलील लाल (ई.ओ. सी.एच.आर.ओ. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड एवं सचिव मारुति कर्मचारी शिक्षा न्यास एम.ई.ई.टी.) थे। विशिष्ट अतिथि मकोटो मित्सुडा (सदस्य एम.ई.ई.टी.) तथा मनोज अग्रवाल (प्रशासक एम.ई.ई.टी.) रहे। अन्य अतिथियों में नेहा गुप्ता (वरिष्ठ प्रबंधक), एस.के. चितकारा (एम.ई.ई.टी. प्रतिनिधि) एवं अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्ष वंदना कश्यप उपस्थित थीं।
समारोह की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुये शिक्षकों व अभिभावकों की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अंक अर्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों की स्थापना है। इसके उपरांत विद्यालय के संगीत दल द्वारा प्रस्तुत समूह गीत एवं भावनात्मक गणेश वंदना ने सभी को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य श्री चतुर्वेदी ने बताया कि कक्षा 12वीं के परिणामों के लिए विवेक मलिक, हरित सरकार, स्वागीशा कुमारी, पिहू बंसल, साची द्विवेदी, भव्य मित्तल, आदित्य शर्मा, हार्दिक व बरुणप्रीत कौर को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

——इनसेट——
भविष्य यादव, आलिया, आदर्श गुप्ता, राजवीर सिंह त्यागी व अमित कुमार को मंच पर प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिह्न प्रदान किया गयां इस दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि सलील लाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें ज्ञान और संवेदनशीलता से युक्त एक उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा दिया। समारोह का समापन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विनोद पपरेजा ने प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ किया। श्री पपरेजा ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के परिश्रम और उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य में विश्वास का प्रतीक भी बना। वहीं प्रधानाचार्य श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आने वाले बच्चों के लिए प्रेरणाश्रोत होगा वहीं सभी छात्र-छात्राओं के मनोबल में भी बल मिलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA