चेतना संस्था ने गुरूग्राम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान
963125
चेतना संस्था ने गुरूग्राम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजसेवी संस्था चेतना (CHETNA) ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम– “हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य” को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम गुरुग्राम स्थित संस्था द्वारा संचालित 11 वैकल्पिक शिक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ।
यह शिक्षा केंद्र गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्र नाथूपुर, चक्करपुर गांव, घाटा, जलवायु टावर, वज़ीराबाद, निरवाना, परला, JMD, गोगा और घसोला में स्थित हैं जहाँ वंचित समुदायों के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, किशोरों और महिलाओं को प्लास्टिक प्रदूषण, जल एवं वायु संरक्षण, वृक्षारोपण और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई।
चेतना संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है। चेतना का प्रयास है कि हम न केवल बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाएं, बल्कि हर समुदाय को इस दिशा में जागरूक और सक्रिय भागीदार बनाएं।”
संस्था के समन्वयक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चेतना आने वाले समय में भी इसी तरह के जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से सतत विकास और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, अग्रीमा वर्मा, समरीन, रजनी, रीनू, ममता, मिनाक्षी, मनीष, राजेश, सीमा कुमारी सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।