Homeग्रुरूग्रामतुलिप येलो में संस्कृति एवं उल्लास की संगम का पहला डांडिया नाइट

तुलिप येलो में संस्कृति एवं उल्लास की संगम का पहला डांडिया नाइट

तुलिप येलो में संस्कृति एवं उल्लास की संगम का पहला डांडिया नाइट

तेजस टूडे ब्यूरो
गुरुग्राम। नवरात्रि पर तुलिप येलो परिसर में पहली बार भव्य डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और गरबे की धुनों के बीच सभी निवासियों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग़ौरतलब हो कि शहर के सेक्टर-69 स्थित इस नई सोसायटी का इसी वर्ष घरों का पजेशन मिलने के बाद निवासी अपने सपनों के घरों में शिफ्ट हुए हैं। ऐसे में यह उनका पहला सामूहिक उत्सव था जिससे सभी का उत्साह चरम पर रहा। वहीं शहर का यह क्षेत्र मध्यवर्गीय लोगों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बनता जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक डांडिया एवं गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। सभी आयु वर्ग के लोगों ने नृत्य और संगीत का आनंद लिया। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबे की सुंदर छटा बिखेरी। इस कार्यक्रम के आयोजन को आसपास की सोसाइटियों के लोगों से काफ़ी सराहना मिल रही है।
वहीं आयोजन समिति के सदस्य पूजा बंसल, अंकित गंभीर, शांतनु, अंकित, हितेश, नवीन गुप्ता, साहिल कपूर, सौरभ गोयल, सुनील एवं समाजसेवी इं. आर.के. जायसवाल ने सामूहिक रूप से बताया कि यह आयोजन सभी निवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। यह भी बताया कि आने वाले दिनों में भी सोसायटी में सभी त्योहार और अधिक भव्यता से मनाए जायेंगे, ताकि संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखा जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read