वार्नर कालेज आफ डेयरी टेक्नोलॉजी में मना राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। वार्नर कॉलेज ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुग्ध क्षेत्र के महत्व, श्वेत क्रांति में डॉ. वर्गीज कुरियन के अतुलनीय योगदान तथा डेयरी उद्योग में नवाचार, गुणवत्ता एवं तकनीकी विकास के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रौनक गुप्ता (सिविल डिफेंस वार्डन प्रयागराज), इं. अखिलेन्द्र मिश्रा (डीडीओ वाराणसी), इं. सुरेश सिंह (सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर प्रयागराज) तथा आकाश जायसवाल (कंसल्टेंट ओमान फूड स्टफ), डॉ. एसजीएम प्रसाद (एसोसिएट डीन), डॉ. अविनाश सिंह (विभागाध्यक्ष डेयरी टेक्नोलॉजी), डॉ. पुनीत अरोड़ा, डॉ. अंकिता गौतम, डॉ. सुवर्तन, डॉ. भारवी, डॉ. शांता पीटर, डॉ. गौरव यादव सहित कॉलेज के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों तथा डेयरी उद्योग में रोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी क्षेत्र में नवीन अनुसंधान, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत को विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में पशुपालकों, डेयरी वैज्ञानिकों एवं दुग्ध उद्योग से जुड़े सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।







