पूर्वांचल विकास के राष्ट्रीय महासचिव का धूमधाम से मना जन्मदिन
लाल साहब यादव
मुम्बई। पूर्वांचल विकास परिवार ने राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ दृगेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। लोकगीत व बिरहा गायकों ने अपने मधुर आवाज से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
अपनी माटी अपना रंग, चलो चले पूर्वांचल, जय-जय पूर्वांचल से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंजने लगा। लोकगीत बिरहा गायक/स्टार प्रचारक अमरजीत यादव, मुंबई अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ चंद्रजीत यादव, महाराष्ट्र अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राजेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव पगड़ी वाले, लल्ला यादव आदि ने अपनी आवाज से समां ही बांध दिया।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य बाबू जगपति यादव, श्याम लाल यादव, श्यामजीत यादव, मंजू यादव, मंजू गुप्ता, नीलम दुबे, ओंकार तिवारी, गया प्रसाद पांडेय, बृजेश यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरजू बरनवाल, ईश्वरदेव यादव, झुलुर यादव, सुभाष तिवारी, अजीत यादव, सतीश यादव, विश्राम यादव, गणेश यादव, राघवेंद्र यादव, लाल साहब यादव, अभिनेत्री नंदिनी सरकार, सत्य प्रकाश, प्रदीप यादव, पप्पू मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डॉ दृगेश यादव एवं सभाजीत यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।