Homeहापुड़नेशनल चाकबाल चैम्पियनशिप का हुआ समापन, पंजाब के नाम रहा खिताब

नेशनल चाकबाल चैम्पियनशिप का हुआ समापन, पंजाब के नाम रहा खिताब

नेशनल चाकबाल चैम्पियनशिप का हुआ समापन, पंजाब के नाम रहा खिताब

अनिल कश्यप
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय 13वां सीनियर नेशनल चाकबाल चैंपिनशिप का रविवार को शानदार समापन संपन्न हुआ जिसमें पंजाब राज्य से आई टीम ने लगभग 21 राज्यों की टीम को पछाड़कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

बता दें कि जनपद हापुड़ के nh9 पर स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय नेशनल चाकबाल चैंपिनशिप का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हापुड़ एसपी दीपक भुकर, अंजुल् अगरवाल वाइस चेयरमैन एचआर ग्रुप गाज़ियाबाद, आशुतोष भल्ला प्रेसिडेंट इंडियन चाकबाल फेडरेशन, रश्मि विज् जेनरल सेक्रेटरी इंडियन चाक बाल फेडरेशन व बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के समुख् दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की गई। चैंपियनशिप में देश भर से लगभग 21 राज्यों की 40 टीमों ने प्रतिभाग किया था।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राकेश सिंघल, मैनेजिंग डारेक्टर आयुष सिंघल, सेक्रेट्री रोहन सिंघल, हिमांशु सिंघल व विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि मालिक द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियो को प्रतीक चिन्ह व सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। आयोजक कमेटी मे अजय सिंह, वरिस्थ उपाध्यक्ष चाक बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया, अशोक नागर सचिव उत्तर प्रदेश, नरेश कुमार, राहुल देव, राकेश कुमार का सहयोग रहा। विपिन गुप्ता सचिव आयोजन समिति का विशेष रूप से सहयोग रहा।

इस दौरान आये हुए सभी अतिथियों ने सभी खिलाडियों के प्रयासों की सराहना करते हुये सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। विजयी टीमों को मुख्य अतिथी द्वारा ट्रोफी व स्मृति चिन्ह भेट किये गए। अभी प्रथम स्थान पाने वाली टीम इंटरनेशनल पृष्ठ भूमि पर भी भारत का प्रति निधितत्व करेंगी।

इस प्रकार रहा प्रतियोगिता में तीसरे दिन का परिणाम
पुरुष वर्ग- पंजााब- 1 स्थान, वेस्ट बंगाल- 2 स्थान, आसाम-3 स्थान
महिला वर्ग- पंजााब-1 स्थान, वेस्ट बंगाल-2 स्थान, असम-3 स्थान

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read