संगीतमय अखण्ड रामचरितमानस रामायण का पाठ आयोजित
रूपा गोयल
तिंदवारी, बांदा। स्थानीय कस्बे के ह्रदयस्थल राम नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों द्वारा संगीतमय अखंड रामचरित मानस रामायण का पाठ भगवान श्री गणेश, भगवान भोलेनाथ तथा हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर पूरे श्रद्धाभाव के साथ आयोजित हुआ। एकादशी पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत अखंड रामायण पाठ से नगर का वातावरण भक्तिमय रहा जहां भक्तों द्वारा मधुर संगीत के साथ गायी गई रामायण आकर्षण का केन्द्र रही।
इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ कराने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही भगवान राम, हनुमान जी सहित भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। रामचरित मानस सबसे पवित्र और पूजनीय हिंदू धर्मग्रंथों में से एक है। हिंदू परम्परा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने या बाधाओं को दूर करने से पहले भगवान श्री गणेश को श्रद्धांजलि देना आवश्यक है, इसलिए भगवान गणेश की दिव्य उपस्थिति का आह्वान करके इस पवित्र पाठ की शुरुआत की जाती है। स्वयं श्री महादेव ने रामचरित मानस की चौपाइयों को मंत्र स्वरूप होने का आशीर्वाद दिया है। भगवान शिव के इस वरदान स्वरूप ही मानस की हर चौपाई अपने आप में एक सिद्ध मंत्र बन गई है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान सुशील गुप्ता, जितेश अग्निहोत्री, आशीष त्रिपाठी, कमलाकांत तिवारी, विकास द्विवेदी, धनंजय विश्वकर्मा, कृष्णा सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।