सांसद अनुराग शर्मा राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष चुने गये
सांसद अनुराग शर्मा राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष चुने गये
मुकेश तिवारी
झांसी। हैलिफैक्स कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा को संसदीय संघ सम्मेलन का अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। सीपीए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय संसदीय संघ है जिसके निर्वाचित अनुराग शर्मा सांसद (लोकसभा) झांसी को कोषाध्यक्ष के रूप में उन्हें दूसरा भारतीय पदाधिकारी बना दिया गया।
सीपीए में भारत के लिए एक और सीट बढ़ा दी गई जिससे कुल भारतीय संख्या अब 4 प्रतिनिधियों तक पहुंच गई। इस वार्षिक सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के नौ भौगोलिक क्षेत्रों के बीच विभाजित है। इसमें 55 देशों के 180 संसद एवं विधानसभा क्षेत्रों के स्पीकर और चुने हुए प्रतिनिधि सदस्य शामिल हुए। इनकी संख्या करीबी 18000 है। भारत देश से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के नेतृत्व में 100 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ है। इसमें देश के चुनिन्दा सांसदों के अलावा विभिन्न ज्यों की विधानसभा के स्पीकर शामिल हुए हैं। यह सम्मेलन क्षेत्रों के समुदाय को मजबूत, शक्तिशाली और प्रभावी संसदीय संस्थानों का निर्माण करने में सक्षम बनाएगा जो कल और आज की चुनौतियों का जवाब देने और उनके अनुकूल होने में सक्षम हैं।
बता दें कि सांसद श्री शर्मा ने न केवल विविध सीपीए भारत क्षेत्र में एसोसिएशन के लक्ष्य और एजेंडे के प्रसार का बीड़ा उठाया है, बल्कि सीपीए इंडिया क्षेत्र में प्रांतीय संसदों के लिए सपनों, आकांक्षाओं और जीवन में ऊपर की गतिशीलता को बदलने और परिवर्तन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीपीए में विशेष रूप से सभी प्रासंगिक लोकतांत्रिक राष्ट्र इसके सदस्य हैं और यह निश्चित रूप से भारत की प्रतिष्ठा को कई गुना बढ़ाता है। झांसी ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के सीपीए का कोषाध्यक्ष चुने जाने पर न सिर्फ संसदीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है, बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है।