Homeबिहारअलग-अलग दुर्घटना में 3 की हुई मौत, एक किशोर करंट से झुलसा

अलग-अलग दुर्घटना में 3 की हुई मौत, एक किशोर करंट से झुलसा

अलग-अलग दुर्घटना में 3 की हुई मौत, एक किशोर करंट से झुलसा

श्याम सुंदर पांडे
बिहार। दुर्गावती थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शनिवार विश्वकर्मा पूजा के दिन तीन की मौत हो गई तो रविवार को सुबह 7:00 बजे एक 4 वर्षीय बच्चा बिजली की करंट से झुलस गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में ममता देवी पति संतोष कुमार शर्मा उम्र 32 साल की मौत सर्पदंश से हो गई। ममता देवी विश्वकर्मा पूजा के समय पूजा के लिए किसी सामान के लिए घर में गई और जब सामान को खोजने लगी त्योंही आड़ में छिपे सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में लोगो ने झाड़ फुक वाले को बुलाया लेकिन काफी झाड़-फूंक के बाद भी ममता देवी को नहीं बचाया जा सका। यदि स्वास्थ बिभाग में लाया गया होता तो जान बच सकती थी क्याकि स्वास्थ बिभाग में साफ का टीका मौजूद था।

वही विश्वकर्मा पूजा के ही दिन सुबह एक मृत व्यक्ति का शव अशोका गांव में जाने वाले रास्ते के सामने मिला। ग्रामीणों ने बताया कि जब गांव के लोग सुबह टहलने गए तो देखा कि एक व्यक्ति टी शर्ट और हाफ पैंट पहने मरा पड़ा है। काफी कोशिश के बाद भी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।तत्पश्चात ग्रामीणों के द्वारा दुर्गावती पुलिस को सूचना दी गई जहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर भभुआ के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वही थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोटसा में वसीम खान नामक युवक रामनगर के एक बोरा फैक्ट्री में काम कर रहा था जब शाम को फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था तो उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टकरा गई जिसके बाद उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटनास्थल से जेब में रखें कागजात के आधार पर घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना उसके गांव कोटसा में उसके पिता मुनव्वर खान को दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर से पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर पहुंचे जहां शव को पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। प्राप्त खबरों के मुताबिक रविवार को सुबह ग्राम रोहुआँ में एक 4 वर्षीय बच्चा रौनक कुमार पिता विक्की खरवार टीवी के स्टेबलाइजर को अचानक छुआ कि उसमें अचानक करंट प्रवाहित होने के नाते लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसका हाथ झुलस गया आनन-फानन में परिजनों ने उसे दुर्गावती के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति सामान्य और सही पाई गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read