Homeसन्त कबीर नगरसास ने दामाद को चाकू मारकर किया घायल, हालत गम्भीर

सास ने दामाद को चाकू मारकर किया घायल, हालत गम्भीर

सास ने दामाद को चाकू मारकर किया घायल, हालत गम्भीर

प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के जीत सेमरी निवासी एक व्यक्ति का अपनी सास से किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हुआ था मामला। अंदर ही अंदर सुलग रहा था कि रविवार देर शाम पत्नी की विदाई करवाने गए दामाद और सास में जमकर मारपीट हुई सास ने दामाद पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आस—पास के लोगों ने सीएचसी हैसर बाजार पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि जीत सेमरी निवासी सतीश पुत्र रामचंद्र ने गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी दोनों गुजरात में रहते थे। आरोपी महिला अपनी बेटी को गुजरात से विदाई करवाकर घर ले आई। इसकी जानकारी जब सतीश को हुई तो वह अपने बीवी की विदाई करवाने महिला के घर पहुंचा। इसी बात को लेकर सास और दामाद में कहासुनी शुरू हो गई। मामला आगे बढ़ा तो मारपीट में बदल गया। पहले सास-दामाद में जमकर मारपीट हुई। फिर सास ने सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। इससे सतीश को गंभीर चोटें आई। आस—पास के लोगों ने घायल को सीएचसी हैंसर पहुंचाया जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read