ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचने के लिये अधिकाधिक पौधरोपण जरूरीः डीएम

ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचने के लिये अधिकाधिक पौधरोपण जरूरीः डीएम

जिलाधिकारी ने हार्पर क्लब परिसर में किया पौधरोपण
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने विश्व वानकी दिवस पर हार्पर क्लब बांदा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए वृक्षों को लगाना एवं उन्हें संरक्षित स्खना आवश्यक है। वृक्ष हमें जीने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेडों को बचाने का अर्थ है कि अपने जीवन को सुरक्षित रखना। उन्होंने वृक्षारोपण किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोगों को वृक्ष लगाने चाहिए और वृक्षों को सुरक्षित व संरक्षित रखें। पौधों को नियमित रूप से पानी, खाद आदि अवश्य दें जिससे उनका पोषण हो सके और आसानी से वृक्ष तैयार हों। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को वृक्षों के महत्व एवं आवश्यकता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही कहा कि वृक्षों से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। वृक्ष जल संस्क्षण व मृदा संरक्षण में भी अत्यन्त उपयोगी होते हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों का रोपण करने के साथ ही इनके अनावश्य कटान पर भी नियंत्रण आवश्यक है। जिलाधिकारी ने हार्पर क्लब के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं शुद्ध वायु उपलब्ध कराने के लिए वृक्षों का होना अत्यन्त आवश्यक है। वृक्ष मानव जीवन के साथ ही वन जीवों के लिए भी उपयोगी हैं। हम सभी को वृक्षों का रोपण करने के साथ ही उनको संरक्षित रखने के लिए उनको सुरक्षित रखना आवश्यक है। वृक्ष प्रदूषण के नियंत्रण में भी उपयोगी हैं। इस अवसर पर संजय गुप्ता क्षेत्रीय वनाधिकारी पैलानी, रमेश कनौजिया क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित अमित श्रीवास्तव, रामेन्द्र शर्मा, मनोज जैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent