HomeTrendingमिशन शक्ति ने पति-पत्नी के बीच कराया समझौता, सम्मान चिन्ह भेंट करके...

मिशन शक्ति ने पति-पत्नी के बीच कराया समझौता, सम्मान चिन्ह भेंट करके दी विदाई

  • मिशन शक्ति ने पति-पत्नी के बीच कराया समझौता, सम्मान चिन्ह भेंट करके दी विदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिला थाना मथुरा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में पुलिस की प्रभावी पहल और सकारात्मक सूझ—बूझ से कई पति-पत्निओं के बीच आपसी गिले-शिकवे दूर कराकर उनके बीच फिर से समझौता कराया गया। महिला थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बातों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना गया। इसके बाद आपसी बातचीत, समझाइश और समन्वय के माध्यम से उन्हें पारिवारिक सौहार्द, आपसी विश्वास और संवाद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस के इन सकारात्मक प्रयासों रंग लाए और दोनों पक्ष आपसी सहमति से अपने विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करके एक नई शुरुआत करने को तैयार हो गये।
क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी ने समझौता करने वाले पति-पत्नियों को एक-दूसरे को माला पहनाकर तथा मिशन शक्ति सम्मान चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस अनूठी पहल के जरिए उन्हें जीवन भर आपसी विश्वास, सम्मान और सामंजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आशना चौधरी (क्षेत्राधिकारी नगर), सरोजनी (प्रभारी निरीक्षक जागृति सेल), डेजी पंवार (थानाध्यक्ष महिला थाना मथुरा), अभिलाषा भारद्वाज (परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी), कुन्जन चौधरी (उपनिरीक्षक), राजरानी (महिला हेड कांस्टेबल), ममतेश (महिला कांस्टेबल), प्रीति भारद्वाज (महिला कांस्टेबल), हेमन्त कुमार (हेड कांस्टेबल) सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read