बदमाशों ने मारी गोली, दानी—पोता घायल, फैली सनसनी
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर सोमवार की सुबह एक प्राइवेट अस्पताल के पास थाना कोतवाली क्षेत्र के नईगंज में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा—तफरी मच गई और दादी एवं पौत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। एक बार फिर इलाका दहशत में आया है।
घटना को अंजाम देने के पश्चात नकाबपोश बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों ने फिर जिले की पुलिसिंग और कानून—व्यवस्था को चुनौती दे दी है। दोनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस अब बदमाशो को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक दादी कलावती और पोता शनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव का नईगंज में कटरा है। इसमें कई दुकानें हैं। 16 सितम्बर सोमवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे के आस—पास गमछे से मुंह बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दादी-पोते को गोली मार दी। शनी यादव के बाएं पैर में घुटने के पास और पीठ पर गोली लगी जबकि दादी कलावती के बाएं पैर में गोली लगी। घटना के समय दोनों आस—पास ही बैठे थे जिससे दोनों घायल हो गये मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पोते की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है जिस युवक को गोली लगी है, वह मूल रूप से थाना सिकरारा क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला है।
गोलीकांड की खबर मिलने के बाद सीओ सिटी देवेश सिंह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में दुकान पर बैठे शनि यादव और उनकी दादी कलावती यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी ।दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कुछ साक्ष्य मिले है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अपराधी जल्द ही पकड़ा जाएगा। दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक, 0 अजय पाल शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ आपरेशन लंगड़ा चलाते हुए घुटने के नीचे गोली मारने का क्रम जारी है लेकिन इसका न अपराध में कोई कमी आ रही है और न ही अपराधियों में कोई दहशत है। इससे यह संकेत मिलता है कि पुलिस का आपरेशन लंगड़ा में कहीं न कहीं कोई कमी जरूर है। असली अपराधी इस आपरेशन की जद में नहीं आ रहे हैं। जो भी हो, गोलियों के तड़तड़ाहट की गूंज जनपद में लगभग 15 से 20 दिनों के अंतराल पर कहीं न कहीं सुनने को जरूर मिलती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













