शिक्षा न देकर नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी का कार्य

रूपा गोयल
बांदा। ब्लाक जसपुरा क्षेत्र के मंडौली कला के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों से स्कूल की रखी पानी की टंकी की साफ सफाई झाड़ू लगवाना आदि विंभिन्न प्रकार के काम कराए जाते हैं। अध्यापकों द्वारा शिक्षा न देकर नाबालिक बच्चों से मजदूरी का कार्य कराया जा रहा है। स्कूल के कई बच्चे (विमल, विनोद, प्रिंश, प्रांशु) आदि बच्चों ने बताया कि अध्यापकों द्वारा स्कूल में रखी पानी की टंकी को बच्चों से साफ सफाई एवं झाड़ू आदि काम प्रतिदिन कराया जाता है जिसकी वजह से कई बच्चों ने स्कूल आना छोड़ दिया है। ज्यादातर सरकारी विद्यालय मेंं गरीब लोगों के बच्चे ही पढ़ते हैं। उन्हें क्या पता कि उनके बच्चे से विद्यालय के अध्यापकों द्वारा शिक्षा नहीं बल्कि मजदूरी व अन्य कार्य कराया जाता है। किसान नेता पुष्पेंद्र उर्फ चुनैले एवं मंडौली गांव के सूरज गुप्ता, निहाल चौधरी ने उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने की मांग की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















