HomeJaunpurदर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल ने मां शीतला का किया दर्शन—पूजन

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल ने मां शीतला का किया दर्शन—पूजन

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल ने मां शीतला का किया दर्शन—पूजन

चौकियां धाम में श्रीमाली समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली का प्रथम जनपद आगमन शनिवार को हुआ। वे शाम करीब 4 बजे मां शीतला चौकियां धाम पहुंचे। उन्होंने मां शीतला का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इस दौरान मां शीतला चौकियां धाम में संयुक्त श्रीमाली समाज ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। लखनऊ से जौनपुर पहुंचने के बाद रास्ते में जगह—जगह संयुक्त श्रीमाली समाज समेत सर्वसमाज के लोगों तथा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। शीतला चौकियां संयुक्त श्रीमाली महासभा जौनपुर इकाई के बैनर तले भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री ने सर्वप्रथम चौकियां धाम में मां शीतला के दर्शन पूजन किये। इसके बाद मां शीतला रेस्टोरेंट एवं मैरेज हाल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे जहां स्वागत के उपरान्त उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर अमरदेव श्रीमाली, छोटेलाल श्रीमाली, पप्पू माली, राज सैनी, संजय माली, रामचन्दर माली, राजू माली, कमलेश श्रीमाली, प्रिंस श्रीमाली, बाबा यादव, विनय माली, आयुषी श्रीमाली, अशीष माली, रवि श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, आशीष श्रीमाली, विनय गिरी, शिव कुमार पण्डा, शुभम श्रीमाली, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read