Advertisement

मीरापुरम कॉलोनी का हुआ उद्घाटन

गोरखपुर। नगर के पादरी बाजार के निकट एक नई कालोनी का नामकरण करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार व स्थानीय लोगों की सहमति से कालोनी का नाम मीरापुरम रखा गया। जिसका उद्घाटन संदीप कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस कालोनी के सर्वप्रथम नागरिक के रूप में मीरा तिवारी पत्नी राधा कृष्ण रहीं, जो आज हमारे बीच नहीं हैं। वह बहुत ही न्यायप्रिय व सामाजिक रहीं। उनके नाम पर कालोनी का नाम मीरापुरम रखकर उन्हें हमेशा के लिए जीवंत किया है। उन्होंने कहा कि देश आज जिस महामारी से जूझ रहा है। हम सभी को एकजुट होकर उस शत्रु से लड़कर जीतना होगा। हमें सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ राधा कृष्ण, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, अमित त्रिपाठी, प्रद्युत तिवारी, हौसिला प्रसाद मिश्र ,ऋषिकेश, बीएन सिंह, बृजभान पाल आदि उपस्थित रहे।

गोरखपुर। नगर के पादरी बाजार के निकट एक नई कालोनी का नामकरण करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार व स्थानीय लोगों की सहमति से कालोनी का नाम मीरापुरम रखा गया। जिसका उद्घाटन संदीप कुमार ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि इस कालोनी के सर्वप्रथम नागरिक के रूप में मीरा तिवारी पत्नी राधा कृष्ण रहीं, जो आज हमारे बीच नहीं हैं। वह बहुत ही न्यायप्रिय व सामाजिक रहीं। उनके नाम पर कालोनी का नाम मीरापुरम रखकर उन्हें हमेशा के लिए जीवंत किया है। उन्होंने कहा कि देश आज जिस महामारी से जूझ रहा है। हम सभी को एकजुट होकर उस शत्रु से लड़कर जीतना होगा। हमें सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ राधा कृष्ण, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, अमित त्रिपाठी, प्रद्युत तिवारी, हौसिला प्रसाद मिश्र ,ऋषिकेश, बीएन सिंह, बृजभान पाल आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि जनपद के सीमावर्ती जनपदों प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर से सटे क्षेत्रों में 25 जून को टिड्डी दल आ जाने के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे झुंड में टिड्डी दल को देखा गया है। इसलिए जनपद में टिड्डी दल के आक्रमण के दृष्टिगत नियंत्रण के लिए निगरानी की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में किसानों को सुझाव दिया है। टिड्डी दल के आक्रमण की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत, कृषि तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों के माध्यम से जिला प्रशासन तक तत्काल पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल कृषि क्षेत्र में सायं 6 से 8 बजे के आसपास पहुंचकर जमीन पर बैठ जाते हैं। वहीं पर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर प्रातः 08 से 10 बजे के बीच उड़ान भरते हैं। टिड्डी दल के प्रकोप की दशा में एक साथ इकट्ठा होकर टिड्डी को डिब्बे, तालियों, ढोल, नगाड़े आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बजाते हुए शोर मचाए। शोर सुनकर दल आसपास के खेतों पर आक्रमण नहीं करेंगे। खेतों में आग लगाकर, ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर तेज ध्वनि की जा सकती है। चूंकि बलुई मिट्टी टिड्डियों के प्रजनन एवं अंडे देने हेतु सर्वाधिक अनुकूल होती है। इसलिए जनपद के किसानों को सलाह है टिड्डी दल की संभावना को देखते हुए ऐसी मिट्टी वाली खेतों में जुताई करवा दें एवं जल का भराव करा दें। उक्त उपाय से टिड्डी तथा उनके अंडों को नष्ट किया जा सकता है। वे प्रायः दिन डूबने के समय किसी न किसी पेड़-पौधे पर दिन निकलने तक आश्रय लेती हैं। गहन सर्वेक्षण द्वारा आश्रय के स्थानों को सूचित किया जाय। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के आशय वाले स्थानों पर दिन डूबने के पश्चात रसायन क्लोरपाइरीफॉस 50 प्रतिशत, ईसी 480 मिलीलीटर या लैम्बडासाईहेलोथ्रिन 05 प्रतिशत, ईसी 640 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से तेज धार से छिड़काव करें। टिड्डी दल के आश्रय वाले सटीक स्थानों की सूचना जिला मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 05452-260501, 05452-260666 या मोबाइल नंबर 9450738395 पर दें। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुल्लापुर (रेहटी) गांव निवासी व किसान सभाजीत पाल (58 वर्ष) की गुरुवार को आकाशीय की चपेट में आने से मौत गई। गुरूवार की शाम उक्त किसान नेवादा गांव स्थित एक खेत में अपनी गायों को चरा रहे थे। जब तेज पानी आया तो वे छाता लेकर पास में कटहल के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गये। तभी तेज आवाज और चमक के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई जिससे सभाजीत पाल झुलस गए और कटहल का पेड़ भी फट गया। परिजन उन्हें तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर ले गये जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक अपने पीछे पत्नी राज देवी और दो बेटों ओम प्रकाश पाल और जय प्रकाश पाल को छोड़ गये। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent