दवा है सुरक्षित खाने में न करें संकोच

दवा है सुरक्षित खाने में न करें संकोच

गुड्डन जायसवाल
धाता/फतेहपुर। फाइलेरिया रोग लाइलाज नहीं है इसके नियमित उपचार व देखभाल से यह रोग ठीक हो सकता है। डीईसी दवा की खुराक एक वर्ष में एक बार खाएं। उसके सेवन से लगातार पांच से छह वर्ष तक करने से फाइलेरिया रोग ठीक हो जाता है। उक्त बातें कड़ा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में मंगलवार को आयोजित फाइलेरिया दवा के सेवन सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक अजय साहू ने कही। शिक्षक अजय साहू ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुक्रम में आगामी फरवरी माह में होने वाले फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा के सेवन सबंधी कार्यक्रम चलाया जाएगा इसमें बच्चों व अभिभावकों की शत प्रतिशत सहभागिता व जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता अभियान के क्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका राठौर शशि देवी ने फाइलेरिया रोग सम्बन्धी दवा के सेवन करने व औरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। शिक्षक शिवम केसरवानी, आशीष श्रीवास्तव व राजेश शर्मा की अगुवाई में फाइलेरिया संबंधी जानकारी देने के पश्चात कक्षा छः, सात व आठ के बच्चों के मध्य चित्रकला व निबंध लेखन व वाद विवाद की प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र शंकर, शिक्षक राम प्रसाद, योगेंद्र, अनूप, राजकुमार, पूजा, सुनीता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला