अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

इण्टरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन पर वृद्धजनों को दी गयी वॉकिंग स्टिक व वॉकर
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवकुमारी की अध्यक्ष्यता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 के तत्वावधान में राष्ट्रीय वृद्वा स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अन्तर्गत इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन पर मंगलवार को चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय पुरूष में प्रातः 10ः30 बजे से किया गया। शिविर में 195 वृद्धों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें हड्डी रोग, मधुमेह, कान, नाक, गला एवं बी0पी0 आदि बीमारियों से ग्रस्त वृद्वजनों को औषधि का वितरण किया गया एवं 50 वृद्धजनों को वॉकिगं स्टिक एवं 20 वॉकर वितरित किये गये।
मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवकुमारी ने वृद्धजनों को अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के बारे में जानकारी दिया। साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण से किस प्रकार की विधिक सहायता ली जा सकती है, इस बारे में भी विस्तार से बताते हुये सरकार द्वारा वृद्धजनों के हितार्थ चलाए जा रहे कार्यो व योजनाओं के बारे में बताया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामेश्वर मिश्रा ने वृद्वजनों के प्रति सम्मान एवं उचित व्यवहार करने हेतु सलाह देते हुये कहा कि वृद्वावस्था एक ऐसी स्थिति है जो सभी के जीवन में आनी है और इसका सामना सभी को करना है। वृद्वजनों को उचित देखभाल के साथ उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने एवं उनको सुननें और समझनें की अवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरूष चिकित्सालय डा0 कप्तान सिंह द्वारा वृद्वावस्था में होने वाले परिवर्तन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं रोगों के उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में दिखाने की सलाह दी गयी।
इस अवसर पर नोडल ऑफीसर एन0सी0डी0 कार्यक्रम डा0 सनोज मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा0 वागीस वार्ष्णेय, ई0एन0टी0 सर्जन डा0 च्रकेश गुप्ता, फिजीशियन डा0 स्वतंत्र पाल सिंह, डेंटल सर्जन डा0 संदीप सिंघल, सर्वेश कुमारी, मो0 इलयास, प्रेम बाबू, बलवंत, हरेन्द्र बाबू, पवन, अनुज, गजेन्द्र, शशि गंगवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA