डीएम की अध्यक्षता में हुई आकांक्षा समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई आकांक्षा समिति की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को आकांक्षा समिति की बैठक हुई जहां आकांक्षा समिति के सदस्यों को आमन्त्रित किया गया। आमन्त्रित सदस्यों में से 4 को समिति के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चयनित किया गया जिसमें रूबी चौधरी को सचिव, अंजलि सिंह को कोषाध्यक्ष तथा शैली गोविल व ज्याति शर्मा को संयुक्त सचिव के रूप में चयनित किया गया। जिलाधिकारी/अध्यक्षा आकांक्षा समिति ने निर्देशित किया कि आकांक्षा समिति के सदस्य की संख्या बढ़ाये जाने के लिये प्रभावी कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण आदि के कार्य किये जाने के लिये एक मलिन बस्ती का चयन किया जाय। राजधानी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित होने वाले आकांक्षा हाट (मेला) में सहभागिता के लिये स्वंय सहायता समूह के सहयोग से प्रतिभाग किया जाना सुनिश्चित किये जाने के लिये भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रियंका, उपायुक्त एनआरएलएम बृजेन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, समिति सदस्य मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA