मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक सम्पन्न

मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक सम्पन्न

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। अकबरपुर प्रखंड के फरहा पंचायत में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 30 की संख्या में महिलाएं और बहन उपस्थित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रही मातृशक्ति जिला सह संयोजिका पूनम कुमारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी बहनों को एकजुट होने की आवश्यकता है। आज समाज की विषम परिस्थिति लड़कियों के साथ चल रही है। काफी लड़कियां लड़कों के शिकार हो रही है।

आज हमें जरूरत है कि हम सभी संगठित होकर आक्रमणकारियों के विरुद्ध खड़े होकर सामना करें। आज हमारी संस्कृति मलिन होती जा रही है। हमारी घर के बच्चे और बहन अपने हिंदू संस्कृति को भूलती जा रही है। आज हमें जरूरत है अपने घरों में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ, श्रीरामचरितमानस पाठ एवं गीता का पाठ समय अनुकूल करते रहें। कई ज्वलंत समस्याएं लव जिहाद, दुष्कर्म, बहनों के साथ अत्याचार को रोकने के लिए हम सभी बहनों को आगे आना होगा। नगर संयोजिका ज्योति कुमारी ने लड़कियों को अधिक संख्या में जोड़ने के लिए दोनों को प्रेरित करते हुए दुर्गा वाहिनी की संगठित टीम बनाने की प्रेरणा दी।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने मातृशक्ति के बारे में बताया कि 35 वर्ष से ऊपर की महिलाएं इसमें जुड़कर अपना सहयोग कर सकती है और 15 वर्षों से 35 वर्ष तक की उम्र वाले दुर्गा वाहिनी से जोड़कर अपनी शक्ति को मजबूत बना सकती है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्च के पहले सप्ताह में होली मिलन का कार्यक्रम नवादा में किया जाएगा जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां उपस्थित होगी। बैठक में प्रीति, प्रियंका, निक्की अनन्या और कई महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent