लखनऊ के मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़, सुबह से लगी लम्बी कतार शुभम जायसवाल लखनऊ। शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने के दूसरे दिन लखनऊ के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। लखनऊ के चौक, कैसरबाग, चंद्रिका देवी मंदिर, आशियाना, भुईयां देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है। मंदिरों में जगह-जगह भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। सुबह आरती के समय मंदिर में भीड़ काफी रही। लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी मंदिरों के बाहर महिला पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बलों को ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनाती की गई है।
कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। आज का शुभ रंग-मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अति प्रिय है। आज के दिन का महत्व भगवती ब्रह्मचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है। ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की। इसलिए उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। पूजा के समय गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।