पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा | #TEJASTODAY
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव के रहने वाले अर्जुन यादव पुत्र भारत यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ फेसबुक पर अपशब्द व आपत्तिजनक वाक्य पोस्ट किया था।
सिकरारा थाना के उपनिरीक्षक रामशंकर पांडेय ने आरोपी अर्जुन यादव को शनिवार की सुबह 9 बजे रीठी बाजार गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। विदित हो कि सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ऊपर हुई टिप्पणी से कई सपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन विरोध कर रहे हैं।




