महिला व्यापार मण्डल ने वितरित किया कम्बल
महिला व्यापार मण्डल ने वितरित किया कम्बल
मुकेश तिवारी
झांसी। उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा इस वर्ष सर्दी में सौ कंबल बांटने का पुनीत कार्य किया गया। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में सखी के हनुमान मंदिर पर जरूरतमंद तथा विकलांग लोगों को आज कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, अर्पण द्विवेदी, रश्मि महेंद्रु ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सीमा तिवारी, मनस्विन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कंबल वितरण के साथ-साथ बच्चों को बिस्किट तथा सभी बुजुर्गों को खिचड़ी व तिल के लड्डू भी दान किए गए। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, वसुधा प्रेमानी, अर्पणा द्विवेदी, रश्मि महेंद्रु, सीमा तिवारी, राम श्री बरसैया, राखी बुधराजा, अनीता वासुदेव, डॉ. अभिलाषा, सेहरा ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, नेहा झा, सीमा तिवारी, आकांक्षा द्विवेदी आदि शामिल हुए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।