महारथी कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 26 दिसम्बर को
साहित्य समिति में विद्यांजलि भारत मंच के साहित्यिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार होंगे सम्मानित
जय प्रकाश तिवारी
इंदौर, मध्यप्रदेश। घरों में छुपी प्रतिभा को प्रोत्साहित और सम्मानित करने का अभियान चलाने वाले विद्यांजलि भारत मंच के संस्थापक अध्यक्ष दामोदर विरमाल ने बताया कि आगामी रविवार को सुबह 10:30 से 2:30 बजे तक श्री मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति आर एन टी मार्ग इंदौर पर (वीराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह) आयोजित किया जायेगा। आयोजन के मुख्य अतिथि मप्र केबीनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट होंगे। विशेष अतिथि मनोज चौधरी विधायक हाटपीपल्या तथा डाॅ. आरके बघेरवाल, प्राचार्य (पशू चिकित्सालय महू) होंगे। विशेष अतिथि भगत सिंह चौहान महिला बाल विकास विभाग अधिकारी (धार) होंगे।
चयनित सोलह विशेष प्रतिभा आयोजन के अतिथियो द्वारा सम्मानित होंगे। तदुपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कवि सम्मेलन में भी तेजी से उभरती नवोदित साहित्य प्रतिभाएं काव्यपाठ करेंगी। आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने की इच्छुक कला, गीत-संगीत, शिक्षा, समाज सेवा, खेल, साहित्य अथवा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।