महाराष्ट्र एनसीपी के नेता पारसनाथ तिवारी ने जौनपुर के पत्रकार लल्लन उपाध्याय को दी बधाई | #TejasToday
मुंबई। जौनपुर के सुप्रसिद्ध पत्रकार लल्लन उपाध्याय को पंडित जुगल किशोर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्री उपाध्याय की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी ने हर्ष प्रकट किया है तथा उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस पर रविवार को पं जुगल किशोर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जौनपुर के लल्लन उपाध्याय सहित देश के विभिन्न राज्यों के 23 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कोरोनाकाल के मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष बाबा वैद्यनाथ झा, मुख्य अतिथि डॉ सुशील शर्मा, विशिष्ट अतिथि के एस परिहार, कार्यक्रम संरक्षक राजेश पाण्डेय वत्स तथा स्वागताध्यक्ष अरविंद सोनी सार्थक थे। मंच संचालन मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार भारत द्वारा किया गया। विश्व जनचेतना ट्रस्ट द्वारा अब तक 25 से ज्यादा ई काव्य संकलन प्रकाशित किए जा चुके हैं। संस्था अब तक 2000 से ज्यादा रचनाकारों को सम्मानित कर चुकी है।
शेरवा जौनपुर निवासी श्री उपाध्याय ने एमए, एलटी और पीजीडीसीए (जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन) तक शिक्षा हासिल की है। उन्हें बचपन से ही गीत, संगीत, गायन और लेखन में विशेष रूचि थी। पत्रकारिता के साथ साथ वे अध्यापन पेशे से भी जुड़े हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी रचनात्मक कार्यों के लिए उन्हें भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया था। पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय श्री उपाध्याय इस समय अमर उजाला के जौनपुर ब्यूरो से जुड़े हैं। उन्हें कई अन्य संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
श्री उपाध्याय को सम्मानित किये जाने पर महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता श्री पारसनाथ तिवारी ने कहा कि श्री उपाध्याय का सम्मान उनकी विद्वताऔर रचनधर्मिता का सम्मान है। उनके सम्मान से यह पुरस्कार सम्मानित हुआ है। उनके जैसी निष्पक्ष पत्रकारिता आज के समय में दुर्लभ है। श्री उपाध्याय गुणों की खान है, ऐसे व्यक्ति को ढूंढकर ट्रस्ट ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहाकि जल्द ही श्री उपाध्याय को मुंबई में आमंत्रित किया जायेगा और उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
#leader, #maharashtra, #ncp, #maharashtratourism, #parasnath, #tiwari, #network, #business, #konkan, #businessconsulting, #carreer, #talentdevelopment