जेल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन जिला कारागार में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर कहार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। शिविर में बन्दियों को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए जिसके लिए शिक्षा बहुत जरुरी है।
सचिव ने शिविर में बताया कि यदि जेल में निरुद्ध किसी बन्दी के पास अधिवक्ता नहीं है तो वह जरिये जेल अधीक्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित कर सकता है जिस पर उसे निःशुल्क अधिवक्ता नामित कर दिया जाएगा।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल राजकुमार सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की विधिक जानकारी के लिए आप जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक में सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं जिसमें हर सप्ताह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहते है।
जागरुकता शिविर में प्रभारी जेलर सत्य प्रकाश, उपकारापाल वीरेन्द्र विक्रम सिंह, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल योगेश चन्द्र, पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल, मनोज प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













