HomeTrendingमहिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अमित त्रिवेदी
हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश के क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज सिंह के संरक्षण में महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन वेणी माधव इंटर कॉलेज में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अपर जिला जज ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को सशक्त होने के लिए पहले शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है चाहे वह लड़का हो या लड़की। लड़का और लड़की में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए दोनों को एक समान रूप से समाज में अधिकार मिलना चाहिए। तत्पश्चात अपर जिला जज द्वारा घरेलू हिंसा उत्पीडन अधिनियम 2005 भारतीय दंड संहिता के बारे में बताया है जिसके अन्तर्गत यदि कोई पुरुष किसी महिला की गरिमा का उल्घंन करता है, मानसिक रुप से परेशान करना, जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाना या अश्लील विडियो सामग्री देखने के लिये मजबूर करना या दहेज के नाम पर प्रताड़ित करता है। ऐसी पीड़ित महिला भारतीय दण्ड सहिंता के तहत क्रिमिनल याचिका दायर कर सकती हैं इसमे प्रतिवादी को सजा भी हो सकती है। महिलाओ को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2013, अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956, दहेज निषेध, भरण-पोषण अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम 2017 व पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा कहा कि घरों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहूओं पर ताने मारने वाली भाषा के इस्तेमाल से बचें और नई नवेली बहुओं से व्यवहारिक भाषा में बातचीत करें ताकि घरों में होने वाली हिंसा से बचा जा सके। उन्होंने लैंगिक अपराध से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 तथा भ्रूण हत्या के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर गीता शुक्ला, अलका सक्सेना, शशिप्रभा, अंजू देवी, साधना वर्मा, आकांक्षा मिश्रा कीर्ति कश्यप, विवेक कुमार व कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read