‘पुस्तकालय प्रबन्धन तथा विकास’ विषयक व्याख्यान आयोजित
‘पुस्तकालय प्रबन्धन तथा विकास’ विषयक व्याख्यान आयोजित
आरके धनगर
मथुरा। किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वृन्दावन शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘पुस्तकालय प्रबन्धन तथा विकास’ विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान की वक्ता पुस्तकालय विज्ञान विभागाध्यक्ष बी.एस.ए. कॉलेज मथुरा डॉ॰ किरण चौधरी ने कहा कि वर्तमान में पुस्तकालयों की उपयोगिता एवं महत्व बढ़ गया है। विद्यार्थियों को शोधकार्य, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों एवं अन्य पठन-पाठन के कार्य हेतु इसकी आवश्यकता है। आज के तकनीकी युग में पुस्तकों को ऑन-लाइन माध्यम से उपलब्ध कराने से पुस्तकें सुरक्षित रहती है तथा लम्बे समय तक उपयोगी रहती है। ऑनलाइन माध्यम में एक पुस्तक एक साथ कई विद्यार्थी पढ़ सकते है।
प्राचार्या डा. लकी गुप्ता ने पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज अनेक डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई संभव है लेकिन हमें अपने परंपरागत तरीको ंका भी संरक्षण करना आवश्यक है। पल्लवी सिंह ने बताया कि पुस्तकालय प्रबन्धन का प्रशिक्षण आज के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है, क्योंकि आज के समय में पुस्तकें लगभग सभी विद्यार्थियो के पास मिलती है। ऐसे में उन्हें व्यवस्थित रखना विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है। डॉ॰ रश्मि अग्रवाल ने डिजिटल लाइब्रेरी प्रबन्धन एवं विकास पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी आज के प्रतियोगी युग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुदूर क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इससे काफी लाभ प्राप्त हो रहा है। वे अपने मोबाईल पर भी पुस्तकें पढ़ सकते हैं।
डा. राजेश कुमार ने पुस्तकालय प्रबन्धन पर चर्चा करते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र हैं। संस्थान द्वारा इस प्रकार के आयेजन किए जाते रहते हैं। इसकी उपयोगिता शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर बहुत आवश्यक है। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत पुस्तकालय सहायक रेखा रानी ने पदुका पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ बृजभूषण चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. एस.पी. सिंह ने पुस्तकालय के इतिहास पर प्रकाश प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकें ही ज्ञान का आधार हैं। इनके बिना मनुष्य अपनी जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है।
इस अवसर पर डॉ॰ एस.पी. सिंह, उमाशंकर पुरोहित, दीक्षा, योगिता, सपना, खुशबू, रैनू, रिया, तमन्ना, प्रांजली, वन्दना, मोहिनी, अंजली, स्नेहा गर्ग, कीर्ति अग्रवाल, मानसी उपाध्याय, सुनील वर्मा, नीतिश कुमार, निकेता शर्मा, वीरेन्द्र गोला, प्रतिमा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।