आलोक राय के नेतृत्व में कृष्णा नगर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आलोक राय के नेतृत्व में कृष्णा नगर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एस0बी0 शिरोडकर पुलिस आयुक्त द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ के पर्यवेक्षण एवं राजेश श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ एवं अरविन्द वर्मा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने धारा 294/354 भादंवि से सम्बन्धित अश्लील टिप्पणी तथा छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त शशिशेखर सिंह पुत्र राज किशोर प्रसाद सिंह निवासी प्रेम नगर थाना कृष्णानगर लखनऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक सुधा दीक्षित, कांस्टेबल पवनेश कुमार थाना कृष्णानगर कमिश्नरेट लखनऊ भी शामिल रहे।