कोतवाली व यातायात पुलिस ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, हटवाया अवैध अतिक्रमण

अवनीश तिवारी
लखीमपुर। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के आदेश-निर्देश के क्रम में मेला मैदान से महेवागंज तक आम जनमानस को निर्बाध रुप से यातायात व्यवस्था मुहैया हो सके, इसके लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर अंबर सिंह, चौकी इंचार्ज मिश्राना अजीत सिंह व चौकी इंचार्ज महेवागंज राहुल सिंह व टीएसआई सचिन गंगवार ने रोड पर पैदल भ्रमण कर रोड के आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही मेला मैदान व पलिया बस अड्डा के बस यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। यूनियन के पदाधिकारियों को बताया गया कि बीच रोड पर बस रोककर सवारियां भरने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है। ऐसे में बस निर्धारित बस अड्डे से सवारी लेकर अपने गन्तव्य स्थान को जाय। मेला मैदान से सैधरी बाईपास तक बीच रोड पर बस रोककर सवारी को न बैठायें और न ही उतारें जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो, मेला मैदान से सैधरी बाईपास तक रोड के किनारे खड़ी होने वाली बस के मालिकों से वार्ता की गई तथा बसों के मालिकों को बस की पार्किंग हेतु कोई अन्य पार्किंग स्थल के चुनाव करने हेतु बताया गया जिस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यातायात व्यवस्था निर्वाध रूप से संचालित हो सके, इसके लिए यूनियन के पदाधिकारीयों द्वारा यथाशीघ्र बस के संचालन हेतु जगह का चुनाव करने का आवश्वाशन दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














