Homeलखीमपुरबोलेरो की अर्टिगा से हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

बोलेरो की अर्टिगा से हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

बोलेरो की अर्टिगा से हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

अश्वनी तिवारी
लखीमपुर। अमीर नगर के परसपुर चौराहा पर दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक युवक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सी एच सी मोहम्मदी भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा गाड़ी के एयर बैग खुल गए जिससे ड्राइवर बाल बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीर नगर निवासी बबलू बरौरिया अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बोलेरो गाड़ी से अंगदपुर गए थे जहां से वापस लौटते समय परसपुर चौराहे पर देवरिया की तरफ से आ रही अर्टिगा से टकरा गई। हादसे में बबलू व एक बच्चा घायल हो गया। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद तिवारी ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को साइड करा कर आवश्यक जांच पड़ताल की।”

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read