रंगदारी की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट व लूटपाट
हिसुआ (नवादा), बिहार। रंगदारी की मांग को लेकर हिसुआ थानाक्षेत्र के हिसुआ नीम टोला वार्ड 13 में दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट किया है जख्मी महिला नसीमा खातून का इलाज नवादा सदर अस्पताल में किया गया। नसीमा खातून ने बताया हमेशा रंगदारी मांगते रहते थे और जमीन बेच कर यहां से भाग देने की बात कह रही थी।
दबंगों द्वारा हमेशा अल्पसंख्यक कहकर यहां से जमीन बेचकर चला जाने का दबाव बनाया जाता है रंगदारी नहीं देने पर भोली यादव पिता तुलसी यादव, कौशल कुमार पिता भोली यादव, विक्की कुमार पिता भोली यादव, पीयूष कुमार पिता भोली यादव, विजय कुमार निराला पिता बंगाली मोदी, विक्रम कुमार पिता विजय कुमार निराला ने अपने 10 लोगों के साथ मेरे घर के पीछे की 12 फिट की दीवार तोड़कर घर मे घुसकर रंगदारी की मांग करने लगे। जिसका विरोध नसीमा खातून ने की, तो भोली यादव ने हाथ में रखे लोहे की रड से मार दिए और कौशल कुमार ने मेरी पुत्री को बाल पकड़ कर पटक दिए और गलत के नियत से कपड़ा फाड़ दिए।
लात घुसे से मारा और गाली गलौज किया। विजय कुमार निराला ने मेरे घर मे रखे बक्सा को लेकर चला गया, जिसमें लगभग 2लाख की जेवर बहन के शादी के लिये रखे हुए थे और नगद 50000 रुपए और कपड़ा लेकर चला गया। नसीमा खातून के बेहोस देख मरा हुआ समझ कर भाग गया। भागते यह कहा कि अगर तुमलोग केस करोगे तो तुम्हारा परिवार को उठाकर जान से मार देंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












