बाढ़ एवं कटान से निपटने को खीरी प्रशासन तैयार

बाढ़ एवं कटान से निपटने को खीरी प्रशासन तैयार

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने की समीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई जिसमें बाढ़ और कटान से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ज़मीनी अनुभव साझा किये। वहीं अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिले में बाढ़ और कटान निरोधी सभी प्रमुख परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, उनके ठहरने, भोजन और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की दो महत्वाकांक्षी बाढ़ एवं कटान नियंत्रण परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ है जिससे इस बार बाढ़ के असर में कमी आने की पूरी संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से जो भी फीडबैक मिले, उस पर क्विक एक्शन लिया जाए। हर प्रभावित व्यक्ति तक तुरंत राहत पहुंचे। सीएम स्वयं इस विषय को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और लगातार निगरानी कर रहे।
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने राहत शिविरों का चिन्हांकन, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी टेंडर प्रक्रिया से संबंधित समस्त तैयारी बताई। हर तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण केंद्रों की निगरानी जारी है। अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) अजय कुमार ने कहा कि जनपद में 11 बाढ़ एवं कटान निरोधी परियोजनाएं पूर्ण हैं। वही एक परियोजना सुरक्षित स्तर तक पूरी कर ली गए हैं। सुहेली और शारदा नदियों के चैनलाइजेशन कार्यों की ड्रोन वीडियोग्राफी से रेखांकित किया। एक लघु फिल्म के माध्यम से किए कार्यों और उनके संभावित लाभों को प्रस्तुत किया। सुहेली नदी को अतिक्रमण मुक्त कर उसकी गहन सफाई भी कराई गई है जिससे जल प्रवाह सामान्य बना रहेगा। बैठक में मौजूद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने गोमती नदी की सफाई और खुदाई तथा उसे शारदा से जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने धावर नाला की सफाई की आवश्यकता जताई। विधायक मंजू त्यागी ने बाढ़ के दौरान डूब क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों को हरसंभव सहायता देने की बात कही। विधायक सदर योगेश वर्मा ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अंत में सीडीओ अभिषेक कुमार ने आभार ज्ञापित करते हुए जनप्रतिनिधियों को ‘एक गांव–एक तालाब’ अभियान की उपलब्धियों से अवगत कराया। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस नवाचार की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे जल-संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA