कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन
प्रदीप कुमार
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय, हरदोई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि मा० अलका गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 14 नवजात बच्चियों व उनके माताओ को प्रशस्ति पत्र और बेबी किट देकर उत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना एवं विभागीय योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी सुश्री प्रियंका पाण्डेय, संरक्षण अधिकारी श्रीमती पिंकी देवी, सेन्टर मैनेजर श्रीमती रूबी देवी, मनोवैज्ञानिक श्रीमती पूजा पाल, केस वर्कर सुश्री एकता चौरसिया, कम्प्यूटर आपरेटर सुश्री वन्दना सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।