HomeTrendingपत्रकार विकास परिषद का सम्मेलन सम्पन्न, संगठन का हुआ विस्तार

पत्रकार विकास परिषद का सम्मेलन सम्पन्न, संगठन का हुआ विस्तार

  • पत्रकार विकास परिषद का सम्मेलन सम्पन्न, संगठन का हुआ विस्तार

  • भालचन्द्र नेमाने मुम्बई अध्यक्ष एवं शुभ नारायण शाह महासचिव मनोनीत

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। पत्रकार विकास परिषद मुंबई की ओर से गोरेगांव (पश्चिम) के आरे रोड स्थित माई स्टेज स्टूडियो में दिवाली स्नेह सम्मेलन हुआ जहां बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
इस दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुये संस्था के वर्तमान स्वरूप, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे हो, इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की घोषणा की गई जिसके तहत भालचंद्र नेमाने को मुंबई अध्यक्ष तथा शुभ नारायण शाह को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके पश्चात दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का गठन की ओर से सत्कार किया गया।
इस दौरान परिषद के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष भालचंद्र नेमाने ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। साथ ही कहा कि जंगठं ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। वहीं महासचिव शुभ नारायण शाह ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यक्रम का संचालन शुभ नारायण शाह ने किया। जगदीश शास्त्री ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, भूपेंद्र श्रीवास्तव, शिवरतन गगर, रशीद बिरोधी, रमाशंकर सिंह, शीतला प्रसाद सरोज, सुरेश मिश्ले, शब्बीर खान, कमलेश दुबे, देवेन हन्ना, दीप फलकानी, शंकरलाल जागीर, अतुल जैन, बाबा लोंडे, महेश मिश्रा, आरपी सिंह, संदीप चौधरी, मो. यूनुस खान, एसएन यादव, कलाकांत अथणीकर, जितेंद्र सालुंखे, अरुण कमल, गौरव बोरले, कैलाश जाधव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

 

 

 

 

Must Read