HomeJaunpurजेसीआई शाहगंज सिटी ने लगवाया फ्यूरी फायर एवं वाटर कूलर प्लाण्ट

जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगवाया फ्यूरी फायर एवं वाटर कूलर प्लाण्ट

जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगवाया फ्यूरी फायर एवं वाटर कूलर प्लाण्ट

तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने पब्लिक इंटर कॉलेज में आरओ वाटर प्यूरी फायर और वाटर कूलर प्लांट लगवाया। शनिवार को जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्लांट का लोकार्पण किया। इस मौके पर कोतवाली पुलिस को दो बैरिकेड दान किया गया। इसके अलावा एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दिया गया। संस्था ने नगर निवासी चर्मकार को “सलूट द साइलेंट स्टार” कार्यक्रम के तहत सम्मानित भी किया।
संस्थाध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष वसुंधरा सिंह और मंडल उपाध्यक्ष शिवम सिंह का आगमन शनिवार दोपहर में हुआ। जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पुलिस बैरिकेड का लोकार्पण किया। यह बैरिकेड संस्था और गैलेक्सी हॉस्पिटल की तरफ से शाहगंज कोतवाली को सौंपा गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यहां जूनियर जेसी विंग की तरफ से लगाए गए “जेसीआई से क्यों जुड़े” जागरूकता बोर्ड का अनावरण किया।
इसके बाद अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र—छात्राओं को समर्पित वाटर प्यूरीफायर और कूलर प्लांट का लोकार्पण किया। यह प्लांट समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने अपने माता—पिता की याद में विद्यालय को दान किया। प्रधानाचार्य आशीष मौर्य ने सभी का आभार ज्ञापित किया। अयोध्या मार्ग स्थित आरके कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के हाथों ताखा पूरब निवासी निशा गौतम को सिलाई मशीन दिया गया। इस मौके पर जूता मरम्मत करने वाले चर्मकार को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुये आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, डॉ एसएल गुप्ता, दिनेश चंद्र गांधी, कैलाश नाथ जायसवाल, मनोज पांडेय, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, रविंद्र दुबे, निर्भय जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, सचिव वीरेंद्र जायसवाल, उज्ज्वल सेठ, आदित्य गुप्ता, आशीष प्रीतम, रोहित गुप्ता, आशीष सोनी, देवी प्रसाद चौरसिया, आर्यन अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, सुशील कुमार, बालाजी राव, संदीप यादव, दीपक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read