HomeJaunpurJaunpur News:जौनपुर में हर्षोल्लासपूर्वक मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

Jaunpur News:जौनपुर में हर्षोल्लासपूर्वक मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

Jaunpur News:जौनपुर में हर्षोल्लासपूर्वक मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

डीएम ने ध्वजारोहण करके मातहतों को दिलायी शपथ
जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जहां उपस्थित समस्त को पंचप्रण की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इसके उपरांत गांधी तिराहे और अम्बेडकर तिराहे पर महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को संपूर्ण देश में भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भी इसमें जोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप सभी अपने घरों, वाहनों पर तिरंगा फहराकर देश की आजादी में योगदान देने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की भावना को दर्शाये। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर संपूर्ण देश में स्वतंत्रता दिवस वृहद स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि जो हमारा राष्ट्र के प्रति प्रेम व श्रद्धा है, वह निरंतर बढ़े तथा एकता को ध्येय बनाते हुए समस्त नागरिक अपने कर्तव्य का पालन करें और हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने आधुनिक भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सरकारी विभागों के कार्यालयों सहित प्रतिष्ठानों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read